*20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*👉
1597 – पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया।
1641 – इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने ‘पैसिफिकेशन संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
1781 - जॉर्ज वॉशिंगटन ने कॉर्नवॉलिस से लड़ने के लिए दक्षिणी सैनिकों को स्थानांतरित करना प्रारम्भ किया।
1794 - नॉर्थवेस्टर्न ओहियो में फॉलन टिम्बर की लड़ाई लड़ी गई।
1828 - राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
1847 - अमेरिकी सैनिकों ने चुरुबुस्को की लड़ाई में मैक्सिकन सैनिकों को हराया।
1856 – ओहियो में विल्बरफोर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1897 - रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
1911 – अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स के दफ्तर से वो पहला टेलीग्राम भेजा गया था जो पूरी दुनिया में पहुंचा।
1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पर कब्जा किया।
1921 - केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
1949 - यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।
1953 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्‍को के सुल्‍तान सीदी मोहम्‍मद बिन यूसुफ को गददी से हटाया।
1955 - मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1964 - अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार उपग्रह कंसोर्टियम (इंटेलसेट) ने काम करना शुरू किया।
1968 – चेकोस्लोवाकिया में एक बार फिर से कम्युनिस्ट तानाशाही स्थापित हुई।
1972 - तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1977 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू अंतरिक्ष यान भेजा।
1979 - तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनाें के अंदर ही इस्तीफा दिया।
1988 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन होने पर सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
1988 - भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1991 - उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की / पूर्ण स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1994 - सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।
1995 – पुरूषोत्‍तम एक्‍सप्रेस और कालिदी एक्‍सप्रेस के आमने सामने की टक्‍कर में 350 लोगों की मौत हुई।
1998 - लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।
1998 – अमरीका ने दसियों मीज़ाइलों द्वारा अफ़ग़ानिस्तान व सूडान पर आक्रमण किया।
2001 - स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
2002 - फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया।
2004 - फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की ।अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर।
2008 - भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
2008 - रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की।
2012 – म्यांमार में मीडिया सेंसरशिप खत्म हुई।
2012 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।
2013 - उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।

*20 अगस्त को जन्मे व्यक्ति*👉
1685 - फ़र्रुख़सियर - मुग़ल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र था।
1915 - डी. देवराज अर्स - कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे।
1917 - त्रिलोचन शास्त्री - प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।
1940 - राजेन्द्र कुमार पचौरी - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद।
1944 - राजीव गाँधी - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ।
1946 - एन. आर. नारायणमूर्ति, इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक।
1986 - तानिया सचदेव - भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी ।

*20 अगस्त को हुए निधन*👉
1991 - गोपीनाथ मोहंती - उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1944 –रोमन रोलेन फ़्रांस के प्रख्यात लेखक व साहित्यकार।
1985 - संत हरचंद सिंह लोंगोवाल - 1980 के पंजाब विद्रोह के दौरान अकाली दल के अध्यक्ष थे।
2011 - राम शरण शर्मा - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार।
2014 - बी. के. एस. आयंगर - प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।

*20 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव*👉
🔅 सद्भावना दिवस (श्री राजीव गाँधी का जन्म दिवस)।
🔅 श्री डी. देवराज अर्स जयन्ती ।
🔅 विश्व मच्छर दिवस ।
🔅 ऊर्जा अक्षय दिवस ।
🔅 संत हरचंद सिंह लोंगोवाल स्मृति दिवस ।


*कृपया ध्यान दें *👉
    * इसे तैयार करने में हमारे द्वारा पूरी सावधानी बरती गई है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी ।*

Comments

Popular posts from this blog

वर्तमानभारत में कौन क्या है।

Tum nhi kar sakte motivation story -2

तुलसी के पौधे के पास रात मैं दीपक क्यों जलाते हैं